20 Apr 2024, 03:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लॉकडाउन में शख्स हुआ बोर तो खोद डाला गड्ढा और बन गया करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:08AM | Updated Date: May 19 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया बंद पड़ी है। कहीं भी किसी तरह का काम नहीं हो रहा है। लोग घर पर बैठे बैठे बोर हो गए हैं। लोगों के पास करने को कुछ नहीं हैं। इसी तरह एक शख्स बोर हो गया और घर बैठे बैठे उसने एक गड्ढा खोद दिया। जब उसने ऐसा किया तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। इसने कभी सोचा भी नहीं था कि कभी उसके घर के आंगने में भी इस तरह की चीज़ दबी हुई है।
 
इंग्लैंड के पश्चिमी यॉर्कशायर के रहने वाले जॉन ब्रैशॉ नाम के एक शख्स ने बगीचे में खुदाई शुरू की। और उनके हाथ खजाना लग गया। खुदाई में उन्होंने 1950 की फॉर्ड कार का मलबा मिला। जॉन ब्रैशॉ ने सोशल मीडिय पर खुद इस बात की जानकारी दी है और कहा कि जिस घर में रहते हैं उन्होंने छह महीने पहले ही इस घर को खरीदा है।
 
जॉन ब्रैशॉ अब लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं कि आखिर 1950 का वाहन विचित्र रूप से उनके बगीचे के केंद्र में कैसे दफन हो गया। ब्रैशॉ ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से टूट गई है और उसे जंग खा गया है लेकिन अजीब बात है कि उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और गाड़ी का नंबर प्लेट सही सलामत है। नंबर से लग रहा है कि ये एक सैन्य वाहन था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »