16 Apr 2024, 20:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मनाक : रात-भर बेटी को पीटता रहा बाप, नहीं भरा मन तो किया यह खौफनाक काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 2:26PM | Updated Date: May 17 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सांगली। अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह महाराष्ट्र का है। जहाँ के सांगली में एक व्यक्ति ने 13 साल की पुत्री की निर्ममता से हत्या कर दी है। वहीँ पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर की वालवा तहसील क्षेत्र में कल एक व्यक्ति ने पुत्री की पहले तो जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसका सिर टाइल्स पर पटक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इस मामले का खुलासा हाल ही में हुआ। मृत लड़की की पहचान सुहाना खाजासाहब मोमिन (13) के रूप में की गई है, वहीँ उसकी मां की मृत्यु के बाद, उसके पिता खाजासाहब इस्माइल मोमिन (38) ने असमा नाम की महिला के साथ शादी कर ली और ये सभी वालवा में हुतात्मा चौक के पास श्रमिक वसंत में रहते थे। मोमिन शादी के बाद सुहाना को आए दिन मारता था और पीड़ित को रास्ते से कचरा चुनने के लिए कहता था। वह उसे खाना तक नहीं देता था। वहीँ पड़ोस के लोग मोमिन का विरोध भी करते थे लेकिन घटना की रात पति और पत्नी ने मिलकर सुहाना की बहुत पिटाई की जिससे उसके मौत हो गई। जब पड़ोसियों को पता लगा तो उन्होंने पहले तो मोमिन की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »