इटली के मेसिना में रहने वाले इस युवक की पहचान 28 साल के अंटोनिओ डी पेस के रूप में हुई है। युवक अपनी प्रेमिका 27 साल की लोरेना क्वारंटा के साथ रहता था। ये कपल साथ ही रह रहा था। कोरोना के कारण दोनों ही मरीजों की मदद के लिए बने टीम का हिस्सा थे। ये कपल साथ ही रह रहा था। कोरोना के कारण दोनों ही मरीजों की मदद के लिए बने टीम का हिस्सा थे। 31 मार्च को पेस ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का खून कर दिया है। साथ ही उसने अपना एड्रेस भी दिया।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां लोरेना मरी पड़ी थी। पेस ने भी मर्डर के बाद अपनी कलाई काट ली थी। पेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। वहां लोरेना के दोस्तों ने ही उसे बचाया। जब पुलिस ने पेस से पूछताछ की, तब पता चला कि युवक को शक था कि उसे कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। पेस को इस बात का विश्वास था कि उसे ये वायरस लोरेना से हुआ था। इस कारण उसने लोरेना को मार दिया।
इस घटना के बाद जब लोरेना और पेस की जांच की गई, तो दोनों का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव निकला। मेसिना यूनिवर्सिटी ने मौत के बाद लोरेना को डिग्री देने की घोषणा की है। दोनों के बीच काफी प्यार था। कुछ समय पहले ही पेस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका के लिए प्यार भरा पोस्ट किया था। इसके कुछ ही दिन बाद एक शक में उसने लोरेना की जान ले ली। इटली में कोरोना ने जमकर आतंक मचाया है। मरने वालों की संख्या 13 हजार 2 सौ पार कर गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 10 हजार पार कर गया है।