19 Apr 2024, 19:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यहां पेड़ों पर लटक रही हैं गुडियां, आती है लडकी के रोने की आवाजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 10:34AM | Updated Date: Apr 3 2020 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस दुनिया में कई अजीब चीजें है। मेक्सिको के गुड़ियाओं के आईलैंड में जा कर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। यहां जिधर नजर डालिए, केवल भूतिया गुड़ियाएं ही दिखेंगी। पेड़ों से लेकर जमीन और पानी तक, यहां हर जगह गुड़ियाएं टंगी है। आपको घूरती इनकी नजरें आपके होश उड़ा देगी।यहां ना ही सिर्फ गुड़ियाएं नजर आती हैं बल्कि एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है। लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा भी लगा है कि वह लड़की उनका पीछा कर रही है। ये गुड़ियाएं यहां कहां से आयीं और क्यों ये जगह इतनी डरावनी है, इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। 

इतनी सारी गुड़िया यहां डॉन जूलियन नाम के शख्स ने टांगी थीं। शहर से दूर जूलियन यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। एक दिन उसे नहर में एक बच्ची की लाश मिली। उसके कुछ ही दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया दिखी। तभी से जूलियन को उस बच्ची की आत्मा सताने लगी। आत्मा की शांति के लिए जूलियन ने पूरे आईलैंड पर गुड़िया टांगना शुरू कर दिया। जूलियन ने अपने घर के चारों तरफ भी गुड़ियों को रस्सी से टांग दिया ताकि उसका भूत उसे तंग ना करे। लेकिन सैलानियों का कहना है कि उन्हें आज भी किसी लड़की की आवाज सुनाई देती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »