19 Apr 2024, 01:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नमाज अदा करने इकट्ठे हुए हजारो मुस्लिम भाई हुए कोरोना के शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 1:20PM | Updated Date: Mar 30 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना का कहर पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। इस वायरस से हर कोई आतंकित है। अभी तक इस वायरस की कोई वैक्सीन सामने नहीं आई है। इसके अभी ट्रायल ही चल रहे हैं। काफी लोग प्रेयर और धार्मिक विधि-विधानों के जरिए इस वायरस से अपना बचाव करना चाहते हैं। ऐसे लोग अंधविश्वास के शिकार हैं और उन्हें पता नहीं है कि इससे कोरोना वायरस का संक्रमण और भी बढ़ेगा, क्योंकि सामूहिक प्रार्थना के कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं।

बांग्लादेश में इसी तरह का मामला सामने आया, जब वहां के रायपुर शहर के एक खुले मैदान में मुस्लिम धर्म के अनुयायी हजारों की संख्या में कुरान की आयतें पढ़ने के लिए जुट गए। यह आयोजन वहां पिछले बुधवार, 18 मार्च को हुआ। इसमें करीब 25 हजार लोग जुटे, लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आयोजन में आए लोगों की संख्या करीब 10 हजार थी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए पुलिस की इजाजत नहीं ली गई थी।

एक तरफ जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए कहा जा रहा है कि लोग घरों से नहीं निकलें, वहीं हजारों की संख्या में लोगों का जुटना अंधविश्वास के साथ अधिकारियों के ढीले-ढाले रवैये को भी दिखाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोरोना वायरस के फैलने के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है, इतनी बड़ी संख्या में लोग आखिर एक जगह जुट कैसे गए। बहरहाल, इनमें से काफी लोग वायरस के शिकार हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »