19 Apr 2024, 19:28:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के डर से केरल में काम छोड़ गांव लौटा शख्स, घर पहुंचा तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 10:38AM | Updated Date: Mar 27 2020 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोनावायरस के डर से अब शहर में रहने वाले लोग गांव की तरफ जा रहे हैं। आज हम आप लोगों को एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो शहर से अपने गांव गया। लेकिन वहां गांव जाते जाते एक बहुत बड़ा लॉटरी जीत गया जिसके चलते उसकी किस्मत चमक गई। यह मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सामने आया है। यहां मिर्जापुर गांव के इजारुल शेख केरल में काम करते थे। 

केरल में कोविड 19 के मामले बढ़ने के बाद इजारुल अपने गांव वापस लौट गए। उनका घर मिर्जापुर में बेलदंगा पुलिस स्टेशन के पास है। गांव लौटने के बाद इजारुल बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह आगे क्या करेंगे? उनका घर कैसे चलेगा? यह सभी सवाल उनके दिमाग में चल रहे थे। ऐसी मुश्किल घड़ी में इजारुल ने एक लॉटरी टिकट खरीदा था। इस लॉटरी टिकट ने उनकी जिंदगी बदल दी। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि इजारुल ने एक करोड़ रुपए लॉटरी जीती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »