24 Apr 2024, 16:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाभी को अकेले देख देवर करता था गंदा काम, फिर हुआ कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:22PM | Updated Date: Mar 24 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह बिलासपुर के रतनपुर का है जहाँ पारिवारिक विवाद को लेकर कलयुगी देवर ने जो किया उसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। इस मामले में देवर के काम से परेशान होकर भाभी ने रतनपुर थाने में शिकायत दायर करवा दी है। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में लग चुकी है। 

इस मामले में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी को माने तो मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के गाँव दिलदहा का है। जहाँ महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दायर करवाया है। इस मामले में बीते शनिवार सुबह महिला घर के रसोई का काम कर रही थी लेकिन उसी दौरान उसका देवर रसोई में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा। वहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने दबाव पुर्वक छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके बाद जैसे-तैसे भाभी देवर के चंगुल से भागकर बाहर निकली और उसके बाद महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

वहीं अगर महिला की माने तो आरोपी युवक पिछले आठ महीनों से घर से बाहर था जो हाल ही में घर आया हुआ था, घर आने के कुछ दिन बाद से ही युवक अपनी भाभी पर अत्याचार करता था। इस मामले में अब भाभी का आरोप यह भी है कि वह छोटे मोटे बातों को बहाना बनाकर मारपीट करता था। इस मामले में भाभी ने यह भी कहा कि शिकायत पूर्व में भी रतनपुर थाने में की गई है और इसके बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नही आया। अब इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 323 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »