19 Apr 2024, 23:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला को ससुराल व मायके से भगाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 9:40AM | Updated Date: Mar 23 2020 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली से लौटी एक महिला को कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज समझकर अफरातफरी मच गई। गिरिडीह में सुसराल पहुंचने पर सर्दी-खांसी देख उसे कथित रूप से भगा दिया। इसके बाद वह मायके देवरी स्थित भलवाई पहुंची तो मायकेवाले भी डर गए और फौरन इलाज करवाने की सलाह देते हुए अपने से दूर कर दिया। पति के साथ रहने पर भी उसे अपनों ने घर में नहीं रहने दिया। अब स्वास्थ्य विभाग उसे खोज रहा है। 

दिल्ली से लौटी महिला की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। देवरी की स्वास्थ्य इकाई ने महिला की खोज कर उसे 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह भेजा। वहां प्राथमिक उपचार या जांच की व्यवस्था होती, इससे पहले ही वह एम्बुलेंस कर्मी को चकमा देकर अपने पति संग बाइक से फरार हो गई। महिला के फरार होने की घटना से देवरी स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया। कहा कि उसे चक्कर और उलटी की शिकायत थी, जिस कारण बाइक से राजधनवार इलाज कराने लाए हैं। एसपी ने सूचना दी थी कि दिल्ली से एक महिला आई है, उसे सर्दी-खांसी है। जब टीम ने महिला से सम्पर्क का प्रयास किया तो वह बाइक से किसी के साथ फरार हो गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »