24 Apr 2024, 09:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए 7 फेरे , शादी में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते गुजरात में ज्यादातर आयोजन ठप हो चुके हैं। इसी वजह से अब शादी भी टल रही हैं। हालांकि, यहां वडोदरा के वाघोड़िया रोड पर मनस्वी सोसायटी में एक शादी ऐसी हुई, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर रस्में निभाईं। उन दोनों अलावा शादी में शामिल सभी अन्य लोगों ने भी मास्क लगाया था। बरातियों के लिए विशेष रूप से सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। शादी के मौके पर हर चेहरे पर मास्क देखने को मिला।
 
जानकारी के अनुसार, इस शादी में बरात अहमदाबाद से आई थी। लोगों ने देखा कि, शादी में दोनों पक्षों के लोगों ने मास्क पहन रखा था। सभी के हाथ धोने के लिए विशेष रूप से सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। दूल्हे शशांत जाधव और कन्या निधि भरतभाई सोनुणे ने भी शादी के दौरान मास्क पहन रखा था। इस दौरान दूल्हे की बहन अमेरिका में होने के कारण वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाई।
 
बताया जा रहा है कि, इस शादी की तारीख 3 बार बदली जा चुकी थी। जिसकी वजह कोरोना वायरस का प्रकोप ही था। दूल्हा शशांत के परिजनों ने बताया कि, उसकी बहन नीलम सावंत अमेरिका में ही रहती है। वह कोरोना की वजह से ही यहां नहीं आ पाई। इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। हालांकि, शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कोरोना से बचाव पर जोर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »