23 Apr 2024, 12:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस महिला की है इच्छा, अपने 100वें जन्मदिन पर जाना चाहती है जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 2:24PM | Updated Date: Mar 7 2020 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। कई लोग अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाना चाहते हैं। उसे मनाने की कोई न कोई इच्छा जरूर होती है अमरीका में रहने वाली रूथ ब्रायंट अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाना चाहती थी उसकी इस इच्छा को पूरी करने के लिए पुलिस को कई तिकड़म बैठाने पड़े। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला की असामान्य इच्छा को पूरी करने के लिए काउंटी शेरिफ ऑफिस ने साथ दिया। रूथ ब्रायंट की इच्छा को पूरा करने के लिए ऑफिस ने अपने दो डिप्टी अधिकारियों को अभद्र प्रदर्शन का आरोप होने का एक वारंट देकर उनके पास भेजा। इसके बाद दो पुलिसकर्मी ब्रायंट को हाथों में हथकड़ी डालकर उसे कैदियों की तरह पकड़ कर जेल ले गए।

पुलिसकर्मियों ने उनके साथ कैदियों जैसा ही व्यवहार भी किया,उन्हें गाड़ी के साइरन के साथ जेल लाया गया। जब उन्हें जेल लाया जा रहा था तो वो बोल रही थीं कि मुझे धक्का मत मारना, मेरे घुटनों में काफी दर्द है। ब्रायंट को जेल लाने के बाद उन्हें कैदियों वाली एक नारंगी शर्ट दी गई। कुछ देर तक जेल में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जेल से वापस घर पहुंचने पर ब्रायंट ने अपना जन्मदिन मनाया। लोगों ने उनका स्वागत किया और बाद में केक काटा गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »