29 Mar 2024, 00:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक साल में इस महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:19AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के वजन कम होने के कारण उन्हें शिशु अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। एलेक्सजैंड्रिआ वोलिस्टन नाम की महिला ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है। जैसे उन्हें दो बार इनाम मिल गया हो। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद वोलिस्टन प्रेग्नेंट हो गई थीं। तभी डॉक्टर ने कह दिया था कि दोबारा जुड़वां बच्चे होने की संभावना है। वोलिस्टन ने कहा कि चारों बच्चे फिलहाल ठीक हैं। दिसंबर में प्रीमैच्योर स्थिति में दोनों का जन्म हुआ था। एक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है, जबकि दूसरे को कुछ दिनों में घर भेज दिया जाएगा।

पहले से वोलिस्टन की एक बेटी है, इसलिए अब उन्हें 5 बच्चों की देखभाल करनी होगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जुड़वां बच्चों को जन्म देने को लेकर वह काफी नर्वस थीं। उन्हें डर था कि क्या उनका शरीर दो बच्चों को संभाल पाएगा. लेकिन आगे चलकर सबकुछ सही से हो गया। वोलिस्टन ने कहा कि उनकी ग्रैंडमदर ने भी दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था लेकिन उन बच्चों की मौत हो गई थी। इसलिए वोलिस्टन ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता कि ग्रैंडमदर ने उन्हें अपने बच्चे गिफ्ट किए हैं। अमेरिकी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, औसतन एक हजार डिलिवरी में जुड़वां बच्चे होने की संभावना करीब 36 बार होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »