19 Apr 2024, 23:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऐसा देश जहां 55 साल के होते ही मरना चाहते हैं लोग, ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2020 2:24PM | Updated Date: Feb 3 2020 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड की जहां जिन लोगों की उम्र 55 साल से अधिक हो गई है, वह अपना जीवन समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसकी जानकारी नीदरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री और डच सांसद क्रिस्चियन डेमोक्रेट ह्यूगो डि जोंग ने दी। उन्होंने बताया कि, 55 साल से अधिक उम्र के 0.18 फीसदी डच लोग इच्छामृत्यु की मांग कर रहे हैं। 

ये लोग गंभीर रूप से बीमार होकर नहीं मरना चाहते हैं, इसलिए वे एक आसान मौत की मांग कर रहे हैं। अब तक इच्छामृत्यु की मांग करने वाले लोगों की संख्या लगभग 10,156 है। लोगों की इस मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ‘लोगों के इस फैसले से सरकार और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सरकार को इसे एक प्रमुख सामाजिक मुद्दे के रूप में लेना चाहिए और सोचना चाहिए कि आखिर वो कौन सी वजह है जिसके कारण लोग ऐसा सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »