29 Mar 2024, 16:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

फसल बचाने के लिए किसान ने कुत्ते को बनाया बाघ, किया इस तर‍ह पेंट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2020 1:12PM | Updated Date: Feb 1 2020 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में किसान ने अपनी फसल को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए एक ऐसा उपाय ढूंढ निकाला जिसके बारे में हम या आप सोच भी नहीं सकते हैं और इसके नतीजे भी काफी चौकाने वाले रहे। दरअसल श्रीकांत गौड़ा के रूप में पहचाने जाने वाले किसान ने कहा कि उसने अपने पालतू कुत्ते बुलबुल पर काली धारियों वाली पेंटिंग कर दी और उसे अपने खेत में बैठा दिया जिस से कि बंदर उसकी कॉफी की फसल को नुकसान ना पहुंचाए।
 
इसके नतीजे भी चौकाने वाले हैं गौड़ा ने बताया, "मैं अब बुलबुल को दिन में दो बार खेतों में ले जाता हूं।" “मैंने उसे देख कर कुत्तों को भागते देखा है। बंदर अब मेरे बागानों में प्रवेश नहीं करते हैं। पहले वो अपने खेत की रक्षा के लिए टाइगर वाले स्टफ टॉय यानी खिलोने का इस्तेमाल करता था लेकिन ये तरीका ज्यादा दिन तक काम नहीं आया इसलिए उसने अपने कुत्ते को ही बाघ के रंग में पेंट कर दिया। उसका ये तरीका वाकई कारगर रहा और अब गाँव के अन्य किसान भी उसी के आईडिया को चुरा कर ऐसा ही कर रहे हैं ताकि अपनी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »