शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद के आरोंज में रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र कृष्ण यादव की मैरिज होम हुई थी। पूरी ख़ुशी के साथ दुल्हन को गॉव लेकर गए थे। शादी की रस्मे पूरी हो गयी थी। घर पर धर्मेंद्र के अलावा उसके पिता कृष्ण यादव, मां मुन्नी देवी यादव, भाई अरविंद यादव, बहन नीतू यादव, भांजी रागिनी रह गए थे। दुल्हन सुनीता के माता पिता की मौत के बाद वह अपने मौसा मौसी के पास ही रहती थी। यह बात धर्मेंद्र के परिजनों को बिचौलिया ने बताई थी। दुल्हन के मौसा मौसी एक किराए के मकान में रहते थे।
बिचौलिया के कहने पर शादी संपन्न होने के बाद परिवार खुश था। सोमवार को दुल्हन के मौसा मौसी सुनीता के ससुराल में आए थे। अपने साथ वह नशीली दवा मिलाकर मिठाई लाए थे। पूरे परिवार ने हंसी खुशी से उनका स्वागत किया और रात को खाना खाने के बाद सभी ने मिठाई खाई। सुनीता ने खुद अपने हाथों से सबको मिठाई दी थी। इसके बाद परिवार के किसी सदस्य को होश नहीं रहा। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने परिवार से कोई आवाज नहीं आने पर देखा तो सभी बेहोश पड़े हुए थे।
सभी सदस्यों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अजय सिंह चौहान ने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। फिलहाल परिवार के सदस्य बेहोशी के बाद अस्पताल से घर आए हैं। आभूषण और 20000 की नकदी के अलावा और भी सामान है। कृष्ण का कहना है कि बेटे की शादी के लिए उसने अपनी बेटी नीतू की ससुराल से आए गहनों को भी सुनीता को दे दिया था। पुलिस ने बिचौलिया को भी बुला लिया है।