23 Apr 2024, 18:08:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रोज रात को घरों की घंटी बजाता है ये शख्‍स, पकड़े जाने पर कहा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:18AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है रोज रात को घरों की घंटी बजाता था अर्थात बचपन में सभी ने किसी न किसी तरह की शैतानी की है। लोगों के घरों की घंटी बजाकर भाग जाना। कि इस तरह की शैतानी करने के लिए गिरफ्तार भी किया जा सकता है दरअसल, मुंबई में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है कि वह आधी रात को घरों की घंटी बजाकर भाग जाया करता था।

व्यक्ति की इस आदत से इलाके के लोग तंग आ गए थे। एक दिन व्यक्ति जब एक ज्‍वेलर के घर की घंटी बजाकर भाग रहा था तो उसे आस पास के बाकी लोगों ने पकड़ लिया। जब उससे पूछा गया कि वह ऐसा क्यों करता है तो उसके पास कोई जवाब ही नहीं था. पकड़े जाने के बाद वह लोगों को गाली देने लगा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया और आदमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आदमी को लोगों को सोते हुए परेशान करने की आदत थी। आदमी की गिरफ्तारी के बाद चार और परिवारों ने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में भी था। अब पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 448, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »