29 Mar 2024, 18:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यहा मरीज को आग लगाकर किया जाता है का इलाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 5:33PM | Updated Date: Nov 30 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हम यही जानते आए हैं कि जब किसी इंसान को कोई भी बीमारी होती है तो वह उसका इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाता है। डाक्टर उसे दवाइयां देता है। जरूरत पड़ती है तो आपरेशन कर इलाज करता है, लेकिन यह जानकर आप हैरान होंगे कि एक ऐसी भी जगह है जहां मरीज के शरीर पर आग लगाकर बीमारी का इलाज किया जाता है।
 
यह अनूठा इलाज चीन में किया जाता है। इसे फायर थेरेपी कहते हैं। इस जगह पर पिछले 100 सालों से ज्यादा फायर फायर थेरेपी से लोगों का इलाज किया जा रहा है। झांग फेंगाओं आग की इस विधि से लोगों का इलाज करते हैं और उन्हें इसी काम के लिए जाना जाता है। अवसाद, तनाव, बांझपन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का यह अपनी इसी थेरेपी से इलाज करते हैं।
 
झांग फेंगाओं इस अनोखे तरीके को वह बीजिंग के एक छोटे से अपार्टमेंट में अपनाते हैं और वहीं पर ही लोगों का इलाज भी करते हैं। खबरों की मानें तो वह जड़ी-बूटियों का लेप वह मरीज की पीठ पर पहले लगाते हैं और उसके बाद वह उस पर तौलिया डाला जाता है। उसके बाद उस पर पानी और अल्कोहल डालकर मरीज के शरीर पर आग लगा दी जाती है। इस तरह से इस थेरेपी से लोगों का इलाज किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »