29 Mar 2024, 11:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यहां पर पत्नी के गर्भवती होते ही पति कर लेता है दूसरी शादी, ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:25PM | Updated Date: Jul 11 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान के बाड़मेर जिले में देरासर गांव का एक रिवाज सुन आप हैरान रह जाएंगे। यहां महिला के गर्भवती होते ही पति दूसरी शादी कर लेता है। पति के दूसरी शादी करने की भी एक खास वजह होती है। जब यहां लड़का-लड़की की शादी की जाती है। उस समय ही लड़की को पता होता है कि उसका पति भी कभी ना कभी दूसरी शादी तो करेगा ही। ये रिवाज राजस्थान के बाड़मेर जिले में देरासर गांव का है। जो सदियों से आज तक चला ही आ रहा है। इस गांव में ऐसा रिवाज़ है कि पत्नी के गर्भवती होते ही पति दूसरी शादी कर लेता है।
 
दरअसल इस इलाके में पानी की बहुत समस्या है जिसके कारण यहां मीलो दूर जाकर पानी ढ़ोकर लाया जाता है। अब अगर कोई गर्भवती महिला पानी लेकर आएगी तो ये उसके और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए यहां पुरुष महिला के गर्भवती होने पर दूसरी शादी कर लेते है। ताकि पानी लाने की जिम्मेदारी दूसरी पत्नी उठा सके। लेकिन सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही गांव है जहां पर पानी की समस्या के ये प्रथा निभाई जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »