29 Mar 2024, 15:54:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्कूल बस में लड़की को आ गए पीरियड्स, फिर लड़के ने किया ऐसा काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 12:02PM | Updated Date: Jun 12 2019 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक लड़की अपने स्कूल से अपने घर स्कूल बस से वापस आ रही थी की बस में बैठी उस लड़की का पीरियड शुरू हो गया और उस पीरियड के दौरान उसे ब्लड आने लगा तभी उसी बस में खड़े लड़के ने देखा की वह लड़की बहुत परेशान है। वह लड़का उस लड़की से उम्र में एक साल बड़ा था। उस लड़के ने बिना कोई देर किए उस लड़की के कानों में जाकर कहा कि ये लो मेरा स्वेटर और उसे कमर से नीचे हिस्से में बांध लो। 
 
लेकिन लड़की को बहुत संकोच हो रहा था। फिर उस लड़के ने कहा कि आप चिंता मत करिए मेरे घर में मेरी भी सगी बहने है उनके साथ भी कभी ऐसी समस्या हो सकती है। जब लड़की ने ये बाते सुनी तो स्वेटर को कमर के नीचे बांध लिया और तब वह लड़की अपने घर पहुंच सकी बिना कोई दिक्कत के।
 
घर पहुंच कर जब उस लड़की ने पूरा हाल अपनी मां को बताया तो उस लड़की की मां ने गुडगांव moms फेसबुक ग्रुप पर लिखकर पोस्ट किया कि में उस लड़के को धन्यवाद करती हूं जिसने सही समय पर मेरी बेटी की हेल्प की और मै उस मां को भी धन्यवाद कहना चाहती हूं जिसने इतने अच्छे पुत्र को जन्म दिया है और इतनी अच्छी शिक्षा भी दे रही है। उस लड़की की मां ने लिखा है कि मै ऐसी मां को बार बार प्रणाम करना चाहती हूं जिसने अपने बेटे को इतने अच्छे संस्कार सिखाये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »