24 Apr 2024, 21:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मुर्गे की बांग से परेशान हुई महिला, जानिए फिर क्या किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 5:26PM | Updated Date: May 26 2019 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। हम लोग बचपन से हि एक बात सुनते आए है कि सुबह जब भी मुर्गा (बांग) बोलता है तो लोग नींद से उठ जाते है। जब भी हमें जल्दी उठना होता है तो हम अलार्म लगाते है। यहां तक की हमारे स्मार्टफोन मुर्गे की बोलने की अलार्म टाइम पर सेट करते है। गांवों में तो अब भी लोग मुर्गे की बांग से सुबह उठते है।
 
लेकिन महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुर्गे की बांग एक महिला को इस कदर नागवार गुजरी की कि वह मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। एक अधिकारी ने बताया कि यहां सोमवार पेठ इलाके में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को समर्थ थाने में शिकायत दे कर कहा है कि उसके आवास के सामने वाले घर में रोजाना भोर में मुर्गा बांग देता है जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है। अधिकारी ने बताया, ‘हमें महिला की शिकायत मिली है।
 
जब हमने जांच की तो पता चला कि वह उस घर में नहीं रहती है। यह घर उसकी बहन का है। वह अपनी बहन के घर कुछ दिनों के लिए आई थी और शिकायत देने के बाद वहां से चली गई।’ उन्होंने बताया कि इस बाबत अबतक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »