19 Apr 2024, 04:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बॉयफ्रेंड ने डिलीट नहीं की सेल्फी तो गर्लफ्रेंड ने उठाया ऐसा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 4:16PM | Updated Date: May 13 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमी ने साथ में ली गई सेल्फी डिलीट करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने उसका अपहरण करा दिया। मामला तमिलनाडु के चेन्नई का है जहां पर 20 वर्षीय लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से एक सेल्फी डिलीट करने को कहा। बॉयफ्रेंड ने सेल्फी डिलीट करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।
 
गुस्साए लड़के ने प्रेमिका के सर पर हेलमेट से वार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने प्रेमी का अपहरण ही करवा दिया। पीड़ित लड़ते का नाम नवीन अहमद बताया जा रहा है। बॉयफ्रेंड का अपहरण करने वालों ने मारपीट व लूटपाट करने के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नवीन घर लौट रहा था तब चार लोगों ने उसे घेर लिया। 
 
लड़के को चारों लोग जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने नवीन का मोबाइल और आईपैड छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। नवीन बेहोश हो गया। दूसरे दिन जब उसे होश आया तो उसने आसपास के लोगों की सहायता लेकर पुलिस को सूचना दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »