20 Apr 2024, 10:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन को तुर्की से सैन्य आपूर्ति युद्धविराम के इरादे के अनुरूप नहीं: रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2023 8:57PM | Updated Date: May 27 2023 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने कहा है कि तुर्की की ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के उसके(तुर्की) के इरादों के अनुरूप नहीं है और न ही मध्यस्थ की भूमिका के लिए उपयुक्त है। 
 
रूसी विदेश मंत्रालय में फोर्थ यूरोपियन डिपार्टमेंट के निदेशक यूरी पिलिपसन मंत्रालय ने कहा कि तुर्की ने यूक्रेन में शीघ्र संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और अपनी मध्यस्थता से वार्ता प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए कई बार मंतव्य जताया है। इसके बावजूद उसकी ओर से यूक्रेन को हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति जारी है जो पूर्णत: अनुचित है।”

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »