26 Apr 2024, 01:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूकंप के झटकों से हिली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2023 2:57PM | Updated Date: Jan 29 2023 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद बताया जा रहा है। पाकिस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप करीब डेढ बजे आया।

इस्लामाबाद में आए इस भूकंप के आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बीती रात ही उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह तुर्की-ईरान सीमा के पास महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 5.9 होने के कारण वहां कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गईं। इमारतें गिरने के चलते 7 लोगों की मौत भी हो गई, वहीं 440 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »