25 Apr 2024, 22:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के 'वैगनर' सैनिकों ने सोलेदार शहर पर किया कब्जे का दावा, यूक्रेन ने कहा जारी है गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2023 4:02PM | Updated Date: Jan 11 2023 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश की सेनाओं के बीच बुधवार को शून्य से नीचे तापमान में सोलेदार शहर पर कब्जे के लिए जंग छिड़ गई। रूस के वैगनर सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन में नमक खनन वाले इस शहर पर नियंत्रण करने का दावा किया है। इसे लेकर कीव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके सैनिक शहर में वैगनर सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेनी सेना ने सुबह अपने बयान में सोलेदार का जिक्र करते हुए सिर्फ इतना बताया कि शहर में जमकर गोलीबारी चल रही है।

रूसी कमांडरों ने बखमुत और यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र को लेने के अभियान में सोलेदार पर कब्जे की रणनीति बनाई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और वैगनर हेड येवगेनी प्रिगोजिन ने मंगलवार को बताया कि उनके सैनिकों ने सोलेदार के पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। शहर के केंद्र में एक कैंप बनाया गया है। शहरी लड़ाई चल रही है, उन्होंने आगे कहा कि कैदियों की संख्या की घोषणा की जाएगी। बता दें कि रूस के लिए सोलेदार और उसकी विशाल नमक खदानों पर कब्जा महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे पहले ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि रूसी सैनिकों ने चार दिनों के संघर्ष के बाद संभवत: अधिकांश सोलेदार पर नियंत्रण कर लिया है।

रूसी राज्य आरआईए समाचार एजेंसी ने बाद में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया कि वैगनर ग्रुप ने "भयंकर लड़ाई" के बाद सोलेदार की नमक खदानों को अपने कब्जे में ले लिया। ये खदानें शहर के उपनगरों में स्थित हैं। इस पर अमेरिका ने कहा है कि प्रिगोझिन क्षेत्र की खदानों पर व्यक्तिगत नियंत्रण चाहते हैं। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और सैन्य कमान ने मंगलवार शाम को सोलेदार के नियंत्रण का उल्लेख नहीं किया।उन्होंने कहा कि रूस अपने अभियान को तेज करने के लिए अपनी सेना को इकट्ठा कर रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को ट्वीट किया कि भारी नुकसान झेलने के बाद भी रूस उन्मादी ढंग से सोलेदार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनी सैनिक बहादुरी से मुकाबला कर रहे हैं। युद्ध क्षेत्र में सुबह का तापमान लगभग शून्य से माइनस 12 सेल्सियस तक पहुंच गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »