17 Apr 2024, 01:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में सरकार के खिलाफ जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन, 17 लोगों की मौत के बाद कर्फ्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2023 12:57PM | Updated Date: Jan 11 2023 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथ पेरू में पुलिस के साथ झड़प में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं।देश के ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने बताया कि सोमवार (09 जनवरी) विरोध प्रदर्शनों का अब तक का सबसे घातक दिन था।यह विरोध जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी रेबाजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साउथ पेरू के पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे के शहर जुलियाका में झड़पें हुईं।इस झड़प में कुल 68 लोग घायल हो गए।मंत्रालय के अनुसार मृतकों में कम से कम दो किशोर भी शामिल हैं।

कांग्रेस को अवैध रूप से भंग करने की कोशिश के तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने और गिरफ्तार करने के बाद दिसंबर की शुरुआत में ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।कैस्टिलो को विद्रोह के आरोप में 18 महीने के लिए प्री ट्रायल डिटेंशन में रखा गया है। एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं, पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक व्यक्ति ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज की वीडियो भी शेयर की।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »