24 Apr 2024, 10:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में 2 कारों के बीच हुआ जबरदस्त धमाका, 19 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2023 8:24PM | Updated Date: Jan 4 2023 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोमालिया। पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में दो कारों के बीच बड़ा विस्फोट होने के बाद 19 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सोमालिया के सुरक्षा अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मध्य सोमालिया के एक कस्बे में बुधवार को हुए कार बम धमाकों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
 
स्थानीय सुरक्षा अधिकारी अब्दुल्लाही अदन ने एएफपी को बताया कि आतंकियों ने बुधवार (4 जनवरी) को विस्फोटकों से लदे वाहनों से महास कस्बे पर हमला किया। अधिकारियों के अनुसार अब्दुल्लाही अदन ने बताया कि आतकियों ने सिविल एरिया को निशाना बनाया जिससे हुए इस विस्फोट में कुल 19 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोगों ने 9 लोग मारे गये हैं।" यह हमला, आतंकवादी संगठन अल-शबाब के जिहादी लड़ाकों किया है। मध्य सोमालिया के हीरान क्षेत्र में हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया। दरअसल, इसी क्षेत्र में सोमालिया के सुरक्षा बलों ने अल-शबाब के खिलाफ एक बड़ा हमला किया था। अल-शबाब आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ समूह है, जिसने कई देशों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।
 
महास के एक पुलिस कमांडर उस्मान नूर ने कहा, "आतंकवादियों ने हारने के बाद, आम नागरिकों को डराने के लिए विस्फोट का सहारा लिया है, लेकिन यह लोगों डरा नहीं पाएंगे।" उन्होंने कहा, "आतंकवादियों ने इस हमले में निर्दोष नागरिकों की जान ली है।" घटना स्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका महास में जिला प्रशासन की इमारत के पास एक रेस्तरां के पास हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी अदन हसन ने कहा, "मैंने महिलाओं और बच्चों सहित 9 लोगों के शव देखे, यह एक भयानक हमला था।" सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने अल-शबाब के खिलाफ "ऑल-आउट युद्ध" की घोषणा कर दी है। बता दें कि अल-शबाब 15 सालों से सोमालियाई सरकार के खिलाफ खूनी विद्रोह छेड़ रखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »