24 Apr 2024, 10:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शख्स ने 3 शादियों से पैदा किए 60 बच्चे, 100 बच्चों के पिता बनने का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2023 8:50PM | Updated Date: Jan 2 2023 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के सरदार हाजी जान मोहम्मद के यहां 60वें बच्चे ने जन्म लिया है। हालांकि इन 60 बच्चों में से 5 की मौत हो गई और 55 बच्चे अभी भी जिंदा हैं। क्वेटा के रहने वाले जान मुहम्मद पेशे से डॉक्टर हैं और उसी इलाके में उनका क्लीनिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जान मोहम्मद ने पहली शादी 1999 में की थी। पहली पत्नी से पैदा होने वाली बेटी की उम्र 22 साल है। जिसका नाम शगुफ्ता नसरीन है। जान मुहम्मद ने कहा कि ये अल्लाह का आशीर्वाद है। वो 60वें बच्चे के जन्म से बहुत खुश हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रखा है। जान मुहम्मद ने अब तक तीन शादियां की है।
 
जान मुहम्मद ने कहा कि, बच्चे अल्लाह ताला की देन होते है। वो 100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा बहुत जल्द वो चौथी शादी भी करेंगे।उन्होंने कहा, “मैंने अपने सभी दोस्तों से मेरी चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा है। जिदगी हाथ से निकल रही है तो मेरी दुआ है कि चौथी शादी जल्दी हो जाए।” जान मुहम्मद ने कहा कि वो और उनकी पत्नी चाहते है कि उनके घर में बेटों के बजाय बेटियां अधिक संख्या में हो। उन्होंने बताया कि उनकी कई बेटियों की उम्र शादी की हो गई है। लेकिन अभी वो उनको और पढ़ाने चाहते है। जान मुहम्मद के पास न ही कोई पुश्तैनी संपत्ति और न ही कोई बड़ा कारोबार है। उनका सारा खर्चा क्लीनिक से ही चलता है।उन्होंने कहा कि पहले बच्चों के खर्च को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन जब से मुल्क में महंगाई बढ़ी है। तब सेआर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »