20 Apr 2024, 03:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चेयरमैन की कुर्सी जाने के बाद रमीज राजा का खुला मुंह, इंडिया-पाक को लेकर बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2022 8:42PM | Updated Date: Dec 26 2022 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा को हाल ही में PCB के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।  राजा जब PCB के चेयरमैन थे तब उन्होंने भारत को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर BCCI पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप का बहिष्कार करती है तो उनका देश भी भारत में होने वाले World Cup से नाम वापस ले सकता है।  PCB से विदा लेने के बाद रमीज राजा ने बताया है कि उन्होंने भारत के खिलाफ इस तरह की बातें क्यों कहीं।  रमीज की जगह नजम सेठी को PCB का नया चेयरमैन बनाया गया है।  BCCI सचिव जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और ये टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।  शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं।  उन्होंने बिना ACC के हितधारकों से पूछे ये बात कही थी। 

राजा से जब एक फैन ने उनके यूट्यूब चैनल पर इस मामले में सवाल किया तो उन्होंने कहा, “जब आप क्रिकेट बोर्ड चालते हैं तो लीडरशिप काफी अहम है। जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड वापस गए तो हमने उनको चैलेंज दिया और वह वापस खेलने आए।  इंग्लैंड ने कुछ अतिरिक्त मैच भी खेले।  इसलिए जरूरी है कि आप स्टैंड लें।  मेरे लिए ये खबर भी नहीं थी क्योंकि ये तय था कि पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी करेगा।  किसी भी बैठक के बिना मेजबानी अधिकार छीन लेना, किसी को ये पता नहीं। ”राजा ने कहा कि वह इसलिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से लगातार कहते रहते थे कि उन्हें भारतीय टीम को हराना जरूरी है क्योंकि तभी वह पाकिस्तान को सुपर पावर मानेंगे।  राजा ने कहा, “इसलिए मैं बाबर आजम से लगातार कहता रहता था कि हमें भारत के खिलाफ जीतना जरूरी है।  अगर हम भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धी नहीं हैं तो वह हमें क्रिकेट में सुपरपावर नहीं मानेंगे। हमें बार-बार इस बात को साबित करना होगा।  हमने भारत को दो बार हराया भी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »