20 Apr 2024, 21:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अगर चुनाव नहीं हुए तो श्रीलंका देखेगा विद्रोह : बौद्ध भिक्षु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2022 3:33PM | Updated Date: Sep 20 2022 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो । श्रीलंका के एक प्रमुख बौद्ध भिक्षु एवं विहार के प्रमुख ने मंगलवार को प्रकाशित टिप्पणी में चेतावनी दी कि देश में सर्वदलीय सरकार बनने के छह महीने के भीतर चुनाव नहीं कराये जाने पर अनिवार्य रूप से पूरे देश भर में जन विद्रोह हो जाएगा। ‘द डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार मिहिंताले राजमह विहार के प्रमुख एवं बौद्ध भिक्षु वलाहंगुनवे धम्मरथना थेरा ने सोमवार को प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के मंदिर जाने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में इस दयनीय स्थिति के लिए प्रधानमंत्री और सरकार के अन्य लोगों सहित सभी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »