मॉस्को । रूस ने चार विवादित प्रशांत द्वीपों में जापान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा समझौते को समाप्त कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन की स्थिति पर जापान के रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में उनके नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्राओं को समाप्त करने की घोषणा की।