20 Apr 2024, 04:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया ने सैमसंग के 'प्रिंस' ली जे-योंग को दी माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2022 12:38PM | Updated Date: Aug 12 2022 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल । दक्षिण कोरिया में बड़े आर्थिक-राजनीतिक घटनाक्रम के तहत रिश्वतखोरी का दोषी ठहराए गए सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जे-योंग को माफी दे दी गई है। जे-योंग(54) शुक्रवार को विशेष राष्ट्रपति क्षमादान प्रदान किया गया। दिग्गज टेक कंपनी के उपाध्यक्ष जे-योंग पिछले साल पैरोल के बाद अब क्षमादान प्राप्त करने वाले नवीनतम शीर्ष कार्यकारी हैं। जे-जोंग को 2017 में रिश्वतखोरी और गबन का दोषी ठहराया गया था। दक्षिण कोरिया के सबसे शक्तिशाली सफेदपोश अपराधियों में से एक सैमसंग के उत्तराधिकारी को एक पूर्व राष्ट्रपति को रिश्वत देने के आरोप में दो बार जेल हुई थी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने इस कदम को सही ठहराते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी कंपनी के वास्तविक नेता को महामारी के बाद आर्थिक सुधार की अगुवाई करने की जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »