20 Apr 2024, 16:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बाइडेन की सऊदी अरब यात्रा की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2022 1:14PM | Updated Date: Jun 12 2022 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की अगले महीने होने वाली सऊदी अरब यात्रा की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद है। यह जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट ने अधिकारियों के हवाले दी। बाइडेन अगले महीने इस क्षेत्र की यात्रा के हिस्से के रूप में सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। यात्रा में इज़राइल में एक ठहराव शामिल है। सऊदी यात्रा के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ एक बैठक भी शामिल है। इससे पहले शनिवार को बाइडेन से उनकी सऊदी अरब यात्रा के फैसले के बारे में पूछने पर कहा कि अभी नही। उन्होंने कहा था कि राष्ट्र से कोई भी बातचीत में सुरक्षा मामले पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। सीएनएन ने शुक्रवार को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि बाइडेन प्रशासन और सऊदी नेतृत्व पत्रकार जमाल खासोगी की हत्या पर मतभेदों को दूर करने और तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »