29 Mar 2024, 01:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हज: कश्मीर से 145 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2022 1:55PM | Updated Date: Jun 5 2022 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर । कोरोना महामारी के कारण दो साल के लंबे अंतराल के बाद अब श्रीनगर से 145 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था इस साल की हज यात्रा करने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। हज समिति के सदस्य एजाज हुसैन ने राजस्व विभाग के सचिव विजय कुमार, भारतीय हज समिति के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) जावेद अहमद और जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी के साथ 145 हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से इस साल से कम 6,000 हज यात्री सऊदी अरब में हज के लिए जाएंगे। इनमें से 5,400 लोग कश्मीर घाटी तथा बाकी जम्मू के अलग-अलग हिस्सों और लद्दाख के लोग होंगे।
 
अरब की सरकार द्वारा कोविड-19 प्रतिबंध हटाए जाने के बाद हज यात्रा इस साल फिर से शुरू हुई। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए पहली उड़ान में कुल 145 हज यात्री सवार हुए। अब से 20 जून तक हज यात्रा के लिए श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रोजाना दो से तीन उड़ानें संचालित होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »