25 Apr 2024, 07:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में रोहिंग्या समूहों के बीच झड़प, सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 2:40PM | Updated Date: Oct 22 2021 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के कॉक्स बाजार में शुक्रवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। बीडीन्यूज24 ने पुलिस अधीक्षक शिहाब कैसर खान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि उखिया शरणार्थी शिविर में तड़के 4.15 बजे गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हो गए।
 
खान ने बताया कि घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है , वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों का शिविर के पास स्थित एक क्लीनिक में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शिविर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »