29 Mar 2024, 04:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अभिनेता एलेक बाल्डविन ने गलती से कैमरामैन को गोली मारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 11:38AM | Updated Date: Oct 22 2021 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिल्म 'रस्ट' की शूग के दौरान गलती से एक महिला कैमरामैन को गोली मार दी।  सांटा फे काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने से कैमरामैन की मौत हो गई है और इस दौरान एक फिल्म निर्देशक भी घायल हो गया है। 
 
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार देर रात ‘रस्ट’ के सेट पर एक दुर्घटना के परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि की है कि अभिनेता एवं निर्माता एलेक बाल्डविन (68) से गलती से गोली चलने के कारण ‘रस्ट’ के सेट पर दो लोगों -फोटोग्राफी निदेशक हलीना हंिट्चस (42) और निर्देशक जोएल सूजा (48)-  को गोली लग गई।’’ अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बयान के अनुसार इस घटना के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »