29 Mar 2024, 00:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने कतर के साथ अफगानिस्तान पर चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 10:54AM | Updated Date: Oct 18 2021 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। ब्लिंकन ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लोगों को विमान से निकालने में मदद करने के लिये कतर का धन्यवाद भी किया।  
 
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह जानकारी दी। प्राइस ने रविवार को जारी बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने कतर के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर आज चर्चा की। ब्लिंकन ने क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर मजबूत साझेदारी और अफगानिस्तान से अमेरिकी नागिरकों की सुरक्षित निकासी मे सहायता करने के लिये कतर को धन्यवाद किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »