19 Apr 2024, 10:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के 17 ईसाई मिशनरियों का एयरपोर्ट जाते समय अपहरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 11:51AM | Updated Date: Oct 17 2021 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में शनिवार को एक गैंग ने 17 ईसाई मिशनरियों का अपहरण (kidnapped)कर लिया है। गैंग मेंबर्स द्वारा किए गए इस अपरण में अमेरिकी ईसाई मिशनरियों और बच्चों सहित उनके परिवारों के सदस्य शामिल हैं।
 
न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अपहरण तब हुआ जब मिशनरी संकटग्रस्त कैरेबियाई देश में एक अनाथालय को छोड़ रहे थे। स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह के कुछ सदस्यों को छोड़ने के लिए हवाई अड्डे की ओर जाने वाली एक बस से उनका अपहरण कर लिया गया था।
 
वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेनिफर वियाउ ने ईमेल से कहा कि "हम इस पर गौर कर रहे हैं।" जबकि हैती में अमेरिकी दूतावास ने काफी समय बीतने के बाद भी जवाब नहीं दिया। हाईटियन पुलिस की एक प्रवक्ता ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जानकारी मांग रही है। रिपोर्ट में मिशनरियों या उनके चर्च के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। 
 
गिरोह की हिंसा में वृद्धि ने हजारों लोगों को विस्थापित किया है और अमेरिका के सबसे गरीब देश में आर्थिक गतिविधियों को बाधित किया है। हैती कई स्तरों पर बर्बाद हो चुका है।जुलाई में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या और अगस्त में आए भूकंप के बाद हिंसा में तेजी आई, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए। इन संकटों से गुजरने में हैती को अभी काफी समय लग सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »