29 Mar 2024, 14:33:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया के बाली में भूकंप से तीन की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2021 11:12AM | Updated Date: Oct 16 2021 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में शनिवार को आये भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है और इसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। 
 
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने जानकारी दी कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र करंगसेम जिले से आठ किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी के अनुसार इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है। भूकंप के कारण भूस्खलन भी हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »