28 Mar 2024, 22:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वैश्विक आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग रहेगा जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2021 4:56PM | Updated Date: Oct 15 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका की वित्त मंत्री डॉ जेनेट येलेन ने वैश्विक आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के द्विपक्षीय और बहुस्तरीय सहयोग को जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी है। 
 
भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी वार्ता की 8वीं मंत्रिस्तरीय के दौरान दोनों देशों ने यह प्रतिबद्धता जतायी है।  यह बैठक आज हुयी जिसमें  सीतारमण और डॉ. येलेन ने अपने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया। 
 
इस दौरान व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण व कोविड-19 महामारी से उबरने, वित्तीय नियामक और तकनीकी सहयोग, बहुपक्षीय संवाद, जलवायु वित्त तथा धन-शोधन रोधी तथा आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने(एएमएल/सीएफटी) समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। 
 
दोनों पक्षों ने आपसी और वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने तथा सौहार्दपूर्ण रणनीतियों और समाधानों की दिशा में प्रयास करने के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय, दोनों मंचों पर सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »