20 Apr 2024, 09:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नॉर्वे में व्यक्ति के हमले में पांच लोगों की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2021 11:16AM | Updated Date: Oct 14 2021 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोपेनहेग। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लगभग 82 किलोमीटर दूर कोंग्सबर्ग में एक व्यक्ति ने धनुष-तीर से कई हमले किये जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार रात बताया कि बताया कि घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस प्रमुख ओविंद आस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 18:13 बजे यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने धनुष और तीर से लोगों पर हमले किये हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय समयानुसार करीब 18:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »