18 Apr 2024, 23:21:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली आतंकवादी हमले में 16 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2021 10:53AM | Updated Date: Oct 8 2021 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बामाकाओ। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, हमले में नौ लोग घायल हुए है। माली सशस्त्र बलों (एफएए) की वेबसाइट ने गुरूवार यह जानकारी दी है।
 
सेना ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार को बादागारा और कोरो रोड पर फामा के काफिले पर करीब 11:25 बजे आतंकवादियों ने हमला हुआ था जिसमें नौ जवानों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘पूरा माली राष्ट्र इन बहादुर सैनिकों की साहस को सलाम करता है।’’ बुधवार को जारी बयान में सेना ने नौ जवानों के मारे जाने और 11 के घायल होने की तथा 15 आतंकवादियों के मारे और 20 मोटरसाइकिल जब्त किये जाने की बात कही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »