28 Mar 2024, 14:55:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Covid-19 वायरस के नये मामलो में पिछले सप्ताह गिरावट आई: WHO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2021 6:16PM | Updated Date: Oct 6 2021 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। WHO का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर मामलों में गिरावट आने का सिलसिला जारी है जो अगस्त में शुरू हुआ था। महामारी के अपने नये आकलन में, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह कोराना  के 31 लाख नये मामले थे, जिनमें नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और लगभग 54,000 मौतें हुईं। WHO ने कहा कि यूरोप को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में मामलों की संख्या में गिरावट आई है।
 
कोरोना मामलों में अफ्रीका में लगभग 43 प्रतिशत, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया दोनों में लगभग 20 प्रतिशत और अमेरिका तथा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। महामारी से मौत के मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट अफ्रीका में देखी गई, जहां संख्या में करीब एक चौथाई की कमी आई है। WHO ने कहा कि लगभग एक तिहाई अफ्रीकी देश सितंबर के अंत तक अपनी कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने में सफल रहे। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बार-बार अमीर देशों से साल के अंत तक बूस्टर खुराक देने का आग्रह किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »