18 Apr 2024, 22:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IPL में क्रिस गेल के साथनहीं किया गया सही व्यवहार, इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने कीया दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2021 3:56PM | Updated Date: Oct 2 2021 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल IPL के 14वें सीजन के बायो-बबल से बाहर हो गए हैं और उन्होंने बीच में ही पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया है। उधर, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने गेल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केविन पीटरसन का कहना है कि गेल के पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के पीछे का कारण उनके साथ सही व्यवहार न होना है। IPL की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने 30 सितंबर को बयान जारी कर कहा था कि गेल बबल की परेशानी और आने वाले महीने में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को देखते हुए पंजाब किंग्स का टीम होटल छोड़ रहे हैं और बायो-बबल से हट रहे हैं। वहीं, केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "गेल के साथ सही व्यवहार नहीं हआ। उन्हें लगता है कि वे उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और उनसे छुटकारा पा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें मौका नहीं दिया गया। अगर वह खुश नहीं हैं तो उन्हें वो करने दें जो वह चाहते हैं।"

आपको बता दें, इस सीजन में क्रिस गेल का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। गेल ने पंजाब किंग्स के लिए आइपीएल 2021 में कुल 10 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 193 रन बनाए थे। शायद इसी प्रदर्शन की वजह से मैनेजमेंट ने उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर किया था। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहना है कि पंजाब को शेष मुकाबलों में गेल की कमी खलेगी। सुनील गावस्कर ने कहा, "गेल जैसा गेम-चेंजर, अगर वह टीम में नहीं है, तो 100 प्रतिशत यह एक बड़ा नुकसान है। मुझे नहीं पता कि कैलकुलेशन क्या है। स्पष्ट रूप से केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं, लेकिन वह गेम-चेंजर हैं।" फिलहाल, पंजाब की प्लेइंग इलेवन में एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, फैबियन एलन और नैथन एलिस खेल रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »