20 Apr 2024, 07:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

छारीकार में तालिबान और ISIS में भीषण लडाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2021 1:03PM | Updated Date: Oct 2 2021 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी पारवान प्रांत की राजधानी छारीकार में तालिबान और आईएसआईएस के बीच अलग अलग झड़पों में कम से कम 20 तालिबानियों के मारे जाने की रिपोर्टं हैं। इस दौरान आईएसआईएस का एक ठिकाना भी ध्वस्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालिबान सैनिकों ने छारीकर शहर में काल ख्वाजा में एक मकान को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थी और इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कम से कम नौ तालिबानी मारे गए तथा एक महिला समेत तीन नागरिकों की भी मौत हो गई। दूसरे हमले में आईएस के आतंकवादियों ने तालिबानियों को लेकर जा रहे एक वाहन पर बम फेंका जिसमें कम से कम तीन तालिबानी मारे गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »