20 Apr 2024, 08:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में सैनिक की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2021 12:50PM | Updated Date: Sep 27 2021 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर आतंकवादी हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर कहा कि आतंकवादियों ने माख में अर्धसैनिक बलों फ्रंटियर कोर की चौकी को निशाना बनाया। सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान एक सैनिक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। यह 24 सितंबर के बाद प्रांत में तीसरा आतंकवादी हमला है। आईएसपीआर ने बताया कि पाकिस्तानी सेना दूसरे देशों द्वारा प्रायोजित आतंकवादी तत्वों की ऐसी कायराना हरकतों को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि आवारन जिले में 24 सितंबर को एक हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गये थे और पांच अन्य घायल हो गये थे। अगले दिन, हरनाई जिले में सड़क के किनारे लगाये गये विस्फोटकों को अर्धसैनिक बलों के फ्रंटियर कोर के एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी मारे गये थे और दो अन्य घायल हो गये थे। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »