18 Apr 2024, 11:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में यात्री जहाज के पलटने से आठ लोगों की मौत, सात लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 11:01AM | Updated Date: Sep 19 2021 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुईयांग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में एक यात्री जहाज के नदी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लापता हैं। मीडिया रिपोर्टोँ के मुताबिक दुर्घटना शनिवार की शाम लियूपांशुई शहर के जांगके टाउनशिप के समीप उस समय हुई , जब जांगके नदी यात्री जहाज पलट गया। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लापता हैं। रविवार सुबह तक 39 लोगों को बचा लिया गया।अधिकारी जहाज में सवार यात्रियों की संख्या की जांच कर रहे हैं। बचाव अभियान अभी जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »