29 Mar 2024, 00:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 1,433 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2021 11:10AM | Updated Date: Sep 13 2021 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,433 नये मामले सामने आये, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,74,415 हो गयी है। इससे एक दिन पहले संक्रमण 1755 नये मामले सामने आये थे। इसकी तुलना में रविवार मध्यरात्रि तक सामने आये मामलों में 300 से अधिक की कमी देखी गयी लेकिन यह लगातार 69 दिन से 1000 से ऊपर चल रहे हैं। पिछले सप्ताह संक्रमण के नये मामलों का दैनिक औसत 1,806 था। कोरोना के नये मामलों में हाल में हुई तेज वृद्धि सोल महानगरीय क्षेत्र में क्लस्टर संक्रमणों के कारण हुई है।
 
नये मामलों में से 554 सोल निवासी हैं। ग्योंग्गी प्रांत और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में नये संक्रमित लोगों की संख्या क्रमश: 395 और 151 थी। गैर-महानगरीय क्षेत्र में भी वायरस फैल गया है। गैर-राजधानी क्षेत्रों में नए संक्रमणों की संख्या 309 या कुल स्थानीय संचरण का 21.9 प्रतिशत है।
 
इस दौरान एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 2,360 हो गयी है। कुल मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के 1,046 रोगियों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गयी, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,45,505 हो गयी। कुल रिकवरी दर 89.46 फीसदी रही।
 
देश में 26 फरवरी को बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होने के बाद से कुल 3,31,52,722 लोगों या कुल आबादी के 64.6 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगा दी गयी है। टीके के सभी डोज ले चुके वाले लोगों की संख्या 2,00,61,878 या जनसंख्या का 39.1 प्रतिशत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »