28 Mar 2024, 19:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में आठ करोड़ डॉलर की कोकीन बरामद ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2021 11:01AM | Updated Date: Sep 13 2021 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के अधिकारियों ने करीब ढाई टन कोकीन बरामद की है, जो इस मादक पदार्थ की वर्ष की शुरुआत से अब तक जब्त की गयी सबसे बड़ी खेप है।
 
रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो अपोंटे ने यह जानकारी दी।  अपोंटे ने रविवार को ट्विटर पर कोकीन की बरामदगी से संबंधित अभियान के कुछ वीडियो फुटेज जारी करते हुए लिखा, ‘‘हमने एक ‘गो फास्ट’ नाव पर 2.4 टन से अधिक कोकीन बरामद की, जो वर्ष की सबसे बड़ी कोकीन जब्ती है।’’ वीडियो के मुताबिक, अभियान के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। 
 
रक्षा मंत्री ने बताया कि कोकीन की बरामदगी से मादक पदार्थों के तस्कर एवं दक्षिणपंथी सशस्त्र समूह ‘क्लैन डेल गोल्फो’ को आठ करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले साल कोलंबिया में 1,43, 000 हेक्टेयर अवैध कोका बागान थे और देश अब भी दुनिया का शीर्ष कोका उत्पादक बना हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »