28 Mar 2024, 22:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खालिदा की सजा की निलंबन अवधि और छह माह के लिए बढ़ेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2021 11:18AM | Updated Date: Sep 12 2021 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश नेशनल पार्टी(बीएनपी) प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की जेल की सजा की निलंबन अवधि तीसरी बार छह महीने के लिए बढ़ायी जायेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानून मंत्रालय ने सु खालिदा के पक्ष में गृह मंत्रालय को अपनी राय भेज दी है। 
 
कानून मंत्री अनीसुल हक ने बताया कि उनकी(सु खालिदा) की जेल की सजा की निलंबन अवधि और छह माह के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गयी है और जहां तक उन्हें जानकारी है कि  गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।
 
पिछले हफ्ते सु खालिदा के परिवार ने कोरोना बाद की जटिलताओं और इसके इलाज के परिस्थितिजन्य आधार पर उनकी जेल की सजा के निलंबन को बढ़ाने की गृह मंत्रालय से गुहार लगायी थी। गृह मंत्रालय ने यह आवेदन कानूनी राय लेने के लिए कानून मंत्रालय के पास भेज दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि गत 10 अप्रैल और 24 अप्रैल को दो बार सु खालिदा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। करीब दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह 19 जून को घर लौटीं थी। सरकार ने विदेश में नहीं बल्कि घर पर ही इलाज कराने की शर्त पर उनकी सजा को दो बार छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »