24 Apr 2024, 11:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में 15-17 के आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण सोमवार से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2021 11:17AM | Updated Date: Sep 12 2021 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 15-17 आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय (एनएचएस) के प्रवक्ता साजिद शाह ने कहा कि सोमवार से 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों को कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘ 15-17 आयुवर्ग के किशोरों को फाइजर वैक्सीन के डोज दिये जायेगे और यह सुविधा मुफ्त होगी। इस उम्र के के बच्चों को राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (नादरा) से अपने फॉर्म बी के साथ टीकाकरण केंद्रों पर जाने की सलाह दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘ फाइजर वैक्सीन के डोज सभी प्रमुख टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होंगे। हम बच्चों को टीकाकरण के लिए शिक्षण संस्थानों में टीमों को भेजने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »