20 Apr 2024, 03:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के साथ संघर्ष में सौ फिलीस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2021 1:57PM | Updated Date: Sep 9 2021 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। वेस्ट बैंक में नब्लस शहर के पास इजरायल के सैनिकों के साथ संघर्ष में करीब सौ फिलिस्तीनी घायल हो गये। फिलीस्तीनी रेड क्रिसेंट ने बताया कि नब्लस शहर के पास बेइता और हुवारा जिलों में बुधवार को इजरायली सेना के साथ संघर्ष में करीब सौ फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। 
फिलिस्तीनी मूवमेंट और समूहों ने फिलिस्तीनी कैदियों का समर्थन करने के लिए इजराइली सेना के साथ संघर्ष का आव्‍हान किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले दो महीनों में नब्लस के बेइता क्षेत्र में फिलीस्तीनियों और इजरायली बलों के बीच संघर्ष आम बात हो गयी है। गत मई में इस इलाके में नयी इजरायली बस्ती के निर्माण के कारण टकराव बढ़ा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »